1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ अग्निकांड: अखिलेश यादव बोले-मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मिले मुआवजा, बड़े अधिकारियों को बचाने का लगाया आरोप

लखनऊ अग्निकांड: अखिलेश यादव बोले-मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मिले मुआवजा, बड़े अधिकारियों को बचाने का लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, ये घटना बहुत ही दुखद है। अगर सुरक्षा नियमों का पालन हुआ होता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। सुरक्षा नियमों के पालन ना होने से इतने लोगों की जान चली गई। इन परिवारों की मदद होनी चाहिए। अभी मैं एक नौजवान से मिलकर आया हूं। उसने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई, जिसके कारण उसका इलाज लंबे समय तक चलेगा और वो परिवार में कमाने वाला अकेला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में घायलों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घटना को बेहद दुखद बताया। साथ ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, अगर सुरक्षा नियमों का पालन हुआ होता तो इतना बड़ा हादसा न होता। सुरक्षा नियमों का पालन न होने की वजह से इतने लोगों की जान चली गई।

पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, ये घटना बहुत ही दुखद है। अगर सुरक्षा नियमों का पालन हुआ होता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। सुरक्षा नियमों के पालन ना होने से इतने लोगों की जान चली गई। इन परिवारों की मदद होनी चाहिए। अभी मैं एक नौजवान से मिलकर आया हूं। उसने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई, जिसके कारण उसका इलाज लंबे समय तक चलेगा और वो परिवार में कमाने वाला अकेला है।

उन्होंने कहा​ कि, मेरी मांग है कि, सरकार उनकी मदद करे। हमारी मांग है कि जबतक वे स्वस्थ नहीं होता है और दोबारा नौकरी के लिए नहीं पहुंचता है तब तक उसे वेतन मिले और इलाज का इंतजाम सरकार करे। सरकार को मृतकों को परिवारों की कम से कम एक करोड़ रुपए की मदद करनी चाहिए।

सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, यही मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि बुलडोजर चल जाएगा 24 घंटे में, क्या उस बिल्डिंग पर बुलडोजर चला आज तक? यह सरकार तो वह है जो अहंकार में चूर है। उन्हें कुछ नहीं दिखाई देता है, ना समझते हैं।

पढ़ें :- आकाश आनन्द को मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक, साथ ही उनके राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...