Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Floods : अखिलेश का CM योगी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के सर्वेक्षण पर तंज, बोले- बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते, हैलीकाप्टर क्या मेंटेनेंस के लिए गया हुआ था?

Lucknow Floods : अखिलेश का CM योगी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के सर्वेक्षण पर तंज, बोले- बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते, हैलीकाप्टर क्या मेंटेनेंस के लिए गया हुआ था?

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow Floods : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और बख्शी का तालाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले। इसके साथ ही सीएम ने फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध बनवाने की घोषणा की। अब सीएम के हवाई सर्वेक्षण पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है।

पढ़ें :- लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ की चार बड़ी वजह, हर बरसात में जलभराव की समस्या से जूझते हैं लोग!

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बड़ी देर करदी मेहरबां आते-आते… हैलीकाप्टर क्या मेंटेनेंस के लिए गया हुआ था? असंवेदनशीलता की भी हद होती है। जिनको अपने बगल का हाल लेने की फ़ुरसत नहीं है वो पूरा प्रदेश क्या संभालेंगे। जनता पूछ रही है कि ऊपर से देखने से क्या ये पता चला कि जलभराव का कारण क्या है या फिर हवाई दौरा सिर्फ़ दिखावटी था। गये भी तो किसी के दबाव बनाने पर, मन से नहीं। अब जनता भी इनको हवा-हवाई कर देगी।”

फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबन्ध

लखनऊ में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद सीएम योगी ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव को फैजुल्लागंज से नैमिष तक गोमती किनारे सर्वे कर तटबंध का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिया और तटबंध के बाहर बारिश के बाद जलभराव न हो, इसका भी इंतजाम करने को कहा है। बख्शी का तालाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान सीएम ने कहा कि गोमती नदी की बाढ़ से फैजुल्लागंज से नैमिष तक के इलाके को बचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध बनाया जाएगा। तटबंध पर रास्ता भी बनेगा, जिससे यह बाढ़ से बचाव के साथ आवागमन के काम आएगा।

पढ़ें :- जलभराव का मुख्य कारण भाजपाई भ्रष्टाचार की वजह से जलनिकासी की व्यवस्था का फ़ेल हो जाना है : अखिलेश यादव
Advertisement