1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Monsoon Returns: लखनऊ में मानसून का सिस्टम पड़ा ठप… उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत; जानिए अब कब होगी बारिश

Lucknow Monsoon Returns: लखनऊ में मानसून का सिस्टम पड़ा ठप… उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत; जानिए अब कब होगी बारिश

Lucknow Monsoon Returns: पिछले महीने के आखिरी दिनों और जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश ने लखनऊ के लोगों को गर्मी से राहत पहुंचायी थी, लेकिन पिछले दो हफ्तों से शहर में बादलों की आवाजाही तो जारी है, लेकिन अच्छी बारिश के लिए लोग तरस गया हैं। इसी बीच कभी-कभी धूप और बादलों के छाए रहने से उमस गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

लखनऊ में शुक्रवार सुबह 8 बजे अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन इस दौरान पूर्वी हवा भी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 जुलाई को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान धूप और बादल छाए रहने से उमस भरी गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। जबकि अगले दो दिनों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। अभी मानसून का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। लखनऊ में शुक्रवार को बारिश के कोई आसार नहीं है। आने वाले दो से तीन दिनों में बारिश की संभावना बन रही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...