1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: छात्रा पर सरेराह शोहदे ने फेंका एसिड, बचाव करने आया भाई भी जख्मी

Lucknow News: छात्रा पर सरेराह शोहदे ने फेंका एसिड, बचाव करने आया भाई भी जख्मी

राजधानी लखनऊ में बुधवार को एक खौफनाक वारदात हुई। यहां के चौक इलाके में एक शोहदे ने छात्रा के ऊपर एसिड फेंक दिया। छात्रा को बचाने आया उसका मौसेरा भाई भी चपेट में आ गया, जिसके कारण दोनों झुलस गए। दोनों को ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में बुधवार को एक खौफनाक वारदात हुई। यहां के चौक इलाके में एक शोहदे ने छात्रा के ऊपर एसिड फेंक दिया। छात्रा को बचाने आया उसका मौसेरा भाई भी चपेट में आ गया, जिसके कारण दोनों झुलस गए। दोनों को ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी की 22 वर्षीय बेटी बुधवार सुबह आठ बजे लोहिया पार्क के पास मौसेरे भाई के साथ खड़ी थी। बताया जा रहा है कि, इस बीच एक शोहदा वहां पहुंचा और कुछ देर बातचीत की। इसके बाद कुछ आगे बढ़ा और फिर वापस लौटा और इसके बाद अचानक वापस लौटकर उस पर एसिड फेंक दिया। इस दौरान छात्रा के भाई ने उसको बचाने की कोशिश की, जिसमें वो भी झुलस गया।

डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि दोनों काफी दहशत में हैं। इलाज जारी है। स्थिति सामान्य होने पर उनसे बातचीत कर जानकारी ली जाएगी। दूसरी तरफ सीसीटीवी फुटेज की मदद से तफ्तीश शुरू की है। जल्द हमलावर पकड़ा जाएगा।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...