1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: आग लगने के बाद सिलेंडर विस्फोट से ढही छत और दीवार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Lucknow News: आग लगने के बाद सिलेंडर विस्फोट से ढही छत और दीवार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

राजधानी लखनऊ के काकोरी के हाता हजरत साहब वार्ड में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर बीती देर रात 48 वर्षीय मुशीर के मकान में र्शा सर्किट से आग लग गईं देखते ही देखते आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। आग की तपिश से कमरे में रखा सिलेंडर फट गया, जिससे कमरे की छत और दीवार ढह गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के काकोरी के हाता हजरत साहब वार्ड में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर बीती देर रात 48 वर्षीय मुशीर के मकान में र्शा सर्किट से आग लग गईं देखते ही देखते आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। आग की तपिश से कमरे में रखा सिलेंडर फट गया, जिससे कमरे की छत और दीवार ढह गई।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

इस दर्दनाक हादसे में मुशीर, उनकी पत्नी समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं, कई अन्य लोग घायल हैं। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी पश्चिम डा. दुर्गेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि हुई है। आग की चपेट में आने से सिलेंडर फटा है।

बताया जा रहा है कि, मुशीर जरदोजी का काम करते थे। मंगलवार रात वह पहले तल पर कमरे में 45 वर्षीय पत्नी हुसना बानो, बेटी हुमा, लकब, इंशा और अनम के साथ सोए थे। वहीं, नीचे के कमरे में बहनोई अमजत उनकी दो साल की बेटी हिना, चार वर्षीय हुमा और सात वर्षीय भतीजी रइया सोई थी। इस दौरान कमरे में आग लग गयी और सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी।

 

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...