1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: एक लाख के इनामी अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

Lucknow News: एक लाख के इनामी अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की तलाश के लिए चेकिंग कर रही थी। इस दौरान इंदिरा कैनाल के पास एक लाख के इनामी अपराधी संजय सिंह उर्फ संजीव ​से उनका आमना-सामना हो गया। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली संजय उर्फ संजीव को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में एसटीएफ और पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक लाख के इनामी अपराधी संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। आरोपी बीते दिनों पीजीआई क्षेत्र में हुई चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था। वारदात के बाद से फरार चल रहा था। बीते देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में अब वो ढेर हो गया है।

पढ़ें :- Lucknow News : नहीं मिल रहा है आपको बिजली का बिल, तो व्हाट्सएप पर भेजें विवरण, 24 घंटे में आएगा PDF

बताया जा रहा है कि, अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की तलाश के लिए चेकिंग कर रही थी। इस दौरान इंदिरा कैनाल के पास एक लाख के इनामी अपराधी संजय सिंह उर्फ संजीव ​से उनका आमना-सामना हो गया। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली संजय उर्फ संजीव को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर पुलिस टीम उसे प्राथमिक उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ में मारा गया आरोपी संजय उर्फ संजीव चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का आरोपी था। आरोपी मूल रूप से अंबेडकरनगर के अहिरौली अंतर्गत ग्राम चक कोदार का रहने वाला था। वह बीते 27 मई को लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में हुए चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था। वारदात के बाद से वो फरार चल रहा था। वहीं, अब मुठभेड़ में पुलिस ने उसे मार गिराया है।

बता दें कि, संजय उर्फ संजीव एक जघन्य अपराधी था और खान मुबारक गैंग का सदस्य भी था। उसने कई सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ कई गंभीर आरोपों में मुकदमें भी दर्ज थे।

 

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: अखिलेश यादव बोले-मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मिले मुआवजा, बड़े अधिकारियों को बचाने का लगाया आरोप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...