1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Rain: आज लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में हुई बारिश; प्रदेश में गलन भरी ठंड से बढ़ेगी ठिठुरन

Lucknow Rain: आज लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में हुई बारिश; प्रदेश में गलन भरी ठंड से बढ़ेगी ठिठुरन

Lucknow Rain Today: दिसंबर का महीना बीतने को है, लेकिन अब तक ठंड का वह रूप देखने को नहीं मिला, जो हर साल इस वक्त देखने को मिलता है। हालांकि, मंगलवार को राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली है। जिसके बाद तापमान में गिरावट की संभावना जतायी जा रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow Rain Today: दिसंबर का महीना बीतने को है, लेकिन अब तक ठंड का वह रूप देखने को नहीं मिला, जो हर साल इस वक्त देखने को मिलता है। हालांकि, मंगलवार को राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली है। जिसके बाद तापमान में गिरावट की संभावना जतायी जा रहा है।

पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?

दरअसल, यूपी में हर साल सर्दियों में बारिश देखने को मिलती है और यह इस मौसम की पहली बारिश है। मौसम विभाग ने मंगलवार और अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद गलन भरी ठंड से ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से प्रदेश में ‘पुरवाई’ का असर दिखाई देगा, जिससे रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 28 दिसंबर के बाद सर्दी में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के बाद, 26 से 28 दिसंबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे क्रिसमस के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अनुमान है कि 26 दिसंबर से यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश का यह दौर दो दिनों तक जारी रहेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बीच राजधानी लखनऊ में बारिश की शुरुआत हो गई है। मंगलवार सुबह रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। इसके अलावा, सुबह से बादल छाए हुए हैं।

पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...