1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Rape: अंकल-अंकल बोलकर रोती रही मासूम..फिर भी न रुका आरिफ; लखनऊ में 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन में दुष्कर्म

Lucknow Rape: अंकल-अंकल बोलकर रोती रही मासूम..फिर भी न रुका आरिफ; लखनऊ में 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन में दुष्कर्म

Lucknow Rape: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक चार की बच्ची से स्कूल वैन में रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता ने इशारों में अपनी मां को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बताया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी वैन ड्राइवर की गिरफ्तारी हो चुकी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow Rape: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक चार की बच्ची से स्कूल वैन में रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता ने इशारों में अपनी मां को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बताया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी वैन ड्राइवर की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

जानकारी के अनुसार, यह घटना लखनऊ के इंदिरानगर की है, जहां पर हरदोई के कोतवाली देहात निवासी एक महिला अपनी चार साल की बेटी के साथ रहती हैं। उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला इंदिरानगर के ही एक प्रतिष्ठित स्कूल में कराया था। आरोपी का नाम आरिफ बताया जा रहा है, जो बच्ची के स्कूल के वैन चलाता है। उसने बच्ची को स्कूल ले जाते समय रास्ते में घिनौनी हरकत की। बच्ची ने जब घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया तो वे सन्न रह गए।

बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां ने जब स्कूल पहुंचकर घटना की शिकायत की तो आरोपी ड्राइवर ने बच्ची की मां को धमकी दी। स्कूल प्रबंधक ने भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। फिर मां ने हिम्मत दिखाते हुए गुरुवार को वैन चालक मो. आरिफ और प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, रेप के दौरान बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपी ड्राइवर ने उसे मारा-पीटा और धमकाया, जिससे वह सहम गई थी। आरोपी ने बच्ची की मां को भी धमकी दी थी कि अगर शिकायत की तो वह बच्ची को गायब कर देगा। पुलिस ने वह वैन भी बरामद कर ली है, जिसमें आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। डीसीपी ईस्ट ज़ोन शशांक सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...