Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ में डॉक्टर ने 12वीं की छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन देकर किया रेप, डॉक्टर हिरासत में, हॉस्पिटल किया गया सील

लखनऊ में डॉक्टर ने 12वीं की छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन देकर किया रेप, डॉक्टर हिरासत में, हॉस्पिटल किया गया सील

By Harsh Gautam 
Updated Date

Lucknow: लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में स्थित तेजस अस्पताल में एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। अस्पताल के डॉक्टर विजय गिरी ने इलाज के दौरान छात्रा को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में ​डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दखल के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने प्राइवेट हॉस्पिटल को सील कर दिया है। साथ ही डॉक्टर की डिग्री और लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया गया है।

पढ़ें :- लखनऊ: अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज सपा कार्यकर्ता, हजरतगंज कोतवाली में दी तहरीर,FIR की मांग

पुलिस के मुताबिक छात्रा को 18 मई को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि इलाज के बहाने डॉक्टर ने छात्रा को ऑपरेशन थिएटर में अकेले बुलाया और वहां मौजूद महिला स्टाफ व छात्रा के पिता को बाहर भेज दिया। इसके बाद उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया। होश आने पर छात्रा को जब अपने साथ हुई हैवानियत का अहसास हुआ तो, अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मेडिकल जांच के लिए भेजी गई पीड़िता

एडीसीपी नॉर्थ ट्विंकल जैन ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अस्पताल के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। आरोपी डॉक्टर विजय गिरी सीतापुर जिले के तंबौर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

डिप्टी सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

पढ़ें :- पत्नी को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाकर, लौट रहे युवक की साले ने कनपटी पर गोली मारकर की हत्या

मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी सख्त रुख अपनाया है। एक्स में पोस्ट कर जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा तेजस अस्पताल को सील करने और आरोपी डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आयुर्वेद विभाग को उसकी मेडिकल डिग्री जब्त करने की कार्रवाई करने को कहा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

पढ़ें :- गोरखपुर: प्रेमी ने 14 वर्षीय किशोरी से किया रेप, दोस्तों ने बनाया वीडियो, ब्लैकमेलिंग कर रहे 3 FIR पर दर्ज
Advertisement