1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Video: लखनऊ में अचानक धंस गई सड़क, आस-पास से गुजर रहे लोगों में दहशत

Lucknow Video: लखनऊ में अचानक धंस गई सड़क, आस-पास से गुजर रहे लोगों में दहशत

राजधानी लखनऊ के विकासनगर में एक सड़क अचानक धंस गई। सड़क धंसने के दौरान वहां आसपास से लोग गुजर रहे थे। हालांकि, इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।बताया जा रहा है कि, सड़क धंसने के कारण आसपास से गुजर रहे लोगों में खौफ बना हुआ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow Video: राजधानी लखनऊ के विकासनगर में एक सड़क अचानक धंस गई। सड़क धंसने के दौरान वहां आसपास से लोग गुजर रहे थे। हालांकि, इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।बताया जा रहा है कि, सड़क धंसने के कारण आसपास से गुजर रहे लोगों में खौफ बना हुआ है। बता दें कि, ये पहला मामला नहीं है, जब राजधानी में इस तरह से अचानक सड़क धंस गई हो। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो को शयेर करते हुए लिखा कि, भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के गड्ढे में राजधानी! लखनऊ के विकास नगर में धंसी सड़क, हुआ बड़ा गड्ढा। मुख्यमंत्री के झूठे विकास की खुली पोल, सड़के बनाने के नाम पर प्रदेश में हुई सिर्फ धांधली।
इन घपले वाले गड्ढों की कब होगी जांच?

 

 

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...