1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Video: हिन्दू समझकर पप्पू से लोग खरीद रहे थे दूध! जब CCTV में दूधवाले की गंदी हरकत कैद हुई तो मचा बवाल

Lucknow Video: हिन्दू समझकर पप्पू से लोग खरीद रहे थे दूध! जब CCTV में दूधवाले की गंदी हरकत कैद हुई तो मचा बवाल

Lucknow Viral Video: यूपी की राजधानी लखनऊ में दूध में थूकर ग्राहकों को बेचने का मामला सामने आया है। जहां पर पप्पू नाम का दूधवाला अपने एक ग्राहक को दूध देने से पहले बर्तन में थूकते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया। इस मामले में हिंदू महासभा ने गोमती नगर थाने में आरोपी दूधिये के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow Shocking Video: यूपी की राजधानी लखनऊ में दूध में थूकर ग्राहकों को बेचने का मामला सामने आया है। जहां पर पप्पू नाम का दूधवाला अपने एक ग्राहक को दूध देने से पहले बर्तन में थूकते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया। इस मामले में हिंदू महासभा ने गोमती नगर थाने में आरोपी दूधिये के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पढ़ें :- UP MLC Elections : अखिलेश यादव , बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार

जानकारी के अनुसार, मामले में पीड़ित और सनातन धर्म पार्टी के अध्यक्ष लव शुक्ला ने आरोपी दूधवाले का सीसीटीवी वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दूधिया साफ तौर पर दूध वाले बर्तन में थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। लव ने जब यह वीडियो देखा तो वह हैरान रह गए। इसके बाद वह हिंदु महासभा से शिशिर चतुर्वेदी समेत तीन लोगों को साथ लेकर गोमतीनगर थाने शिकायत करने पहुंचे। शिकायत में आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गयी है।

पढ़ें :- Cyclone Arnab : लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा, वाराणसी-अयोध्या समेत इन जिलों में 3 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

पीड़ित लव शुक्ला का कहना है कि वे लोग पप्पू नाम के दूधवाले को हिंदू समझकर दूध ले रहे थे। वह मुस्लिम निकला। उसका असली नाम शरीफ है। अब पीड़ित का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस बीच लोगों ने कथित “थूक जिहाद” के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपी दूधवाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...