1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News : महिला कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Lucknow News : महिला कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ इंदिरानगर मीना मार्केट (Meena Market) के निकट स्थित मकान में महिला सिपाही ऋतु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अमरोहा निवासी ऋतु मड़ियांव थाने (Madiyaon Police Station) में तैनात थी।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ । यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ इंदिरानगर मीना मार्केट (Meena Market) के निकट स्थित मकान में महिला सिपाही ऋतु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अमरोहा निवासी ऋतु मड़ियांव थाने (Madiyaon Police Station) में तैनात थी। बता दें कि मंगलवार को इंदिरा नगर ए ब्लॉक 1381,/4 में महिला कांस्टेबल रितु ने बॉडी पंखे से लटकी मिली। मौके पर एसीपी गाजीपुर (ACP Ghazipur) ,थाना मड़ियांव प्रभारी (Madiyanv police station in-charge) पहुंचे बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश , 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं 

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र की इंदिरानगर के ए ब्लॉक में रहने वाली महिला सिपाही ऋतु मड़ियांव थाने में पैरोकार के पद पर तैनात थी। इससे पूर्व उसने लम्बा समय गाजीपुर थाने में भी बिताया था। किराए के मकान के एक हिस्से में एसआई गीता भी रहतीं हैं। मंगलवार की सुबह गीता ने ऋतु के हिस्से में कोई हलचल नहीं देखी तो उत्सुकतावश उसके कमरे तक गईं। यहां उसका कमरा अंदर से बंद मिला।

पढ़ें :- क्या TMC के बागी सांसदों की सदस्यता पर लटकी है तलवार? अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात

अमरोहा में मृतका के परिवार को दी सूचना, वजह तलाश रही पुलिस

आवाज देने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस को खबर दी। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तो उसका शव फंदे से लटका मिला। शुरुआती छानबीन में सुसाइड की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने मृतका ऋतु के अमरोहा में रह रहे परिवार को घटना की सूचना दी है।

पुलिस का कहना है कि मौत के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है। किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों और सहयोगी कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। गाजीपुर थाने के सेकंड इंस्पेक्टर शफातुउल्लाह खान के अनुसार मूलरूप से अमरोहा की रहने वाली ऋतु पोरवाल मौजूदा समय मड़ियांव थाने में तैनात थीं। इन दिनों वह महिला एसआई गीता के साथ इंदिरानगर ए-ब्लॉक विकास भवन के पास किराए के मकान में रहती थीं। मंगलवार सुबह जब गीता ड्यूटी से वापस लौटीं तो ऋतु के कमरे का दरवाजा बंद देखा, कई बार आवाज के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई तो वहां ऋतु का शव मिला।

इंस्पेक्टर शफातुउल्लाह खान के मुताबिक परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के कारणों के बाबत कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। ऋतु पोरवाल 2019 बैच की कांस्टेबल थीं।

पढ़ें :- सपा सांसद राजीव राय के प्रयासों से जन हित में ‘मऊ-आनंद विहार ट्रेन’ चली लेकिन उद्घाटन के समय जानबूझकर माहौल बनाया गया तनावपूर्ण: अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...