Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ का निकला संसद में अराजकता फैलाने वाला युवक, परिवार से पूछताछ कर रही है पुलिस

लखनऊ का निकला संसद में अराजकता फैलाने वाला युवक, परिवार से पूछताछ कर रही है पुलिस

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। संसद के अंदर अराजकता फैलाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों की शिनाख्त हो गयी है, जिसमें सागर नाम का आरोपी यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र का है।

पढ़ें :- Viral Video: लखनऊ में युवती को बंदूक हवा में लहराते हुए रील बनाना पड़ा महंगा, एक्शन में आयी UP पुलिस

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ई रिक्शा चलाता है और उसकी उम्र 27 साल है। परिवार में माता-पिता के साथ एक बहन है। पिता कारपेंटर का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आलमबाग स्थित उसके घर पहुंची। पुलिस द्वारा उसके परिवार से पूछताछ जारी है। बता दें कि, संसद पर हमले की बरसी के दिन ही वहां सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आया है।

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो शख्स नीचे कूद गए। सांसदों ने दोनों शख्स को घेर लिया। लोकसभा की सुरक्षा में लगे मार्शल भी तुरंत दौड़कर आए और दोनों को पकड़ लिया।

Advertisement