1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. LUVAS Recruitment: इस यूनिवर्सिटी में कई पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

LUVAS Recruitment: इस यूनिवर्सिटी में कई पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर कई पदों पर भर्ती निकाली थी. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट luvas.edu.in पर जाना होगा.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

LUVAS Recruitment: लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर कई पदों पर भर्ती निकाली थी. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट luvas.edu.in पर जाना होगा. आवेदन करने की आखिरी तारीख अब करीब आ गई है. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 5 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी डेट निकल जाने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा.

पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय

ये कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार मैट्रिकुलेशन/ 10+2, DVLT/ VLDD/ ग्रेजुएट होना चाहिए. उम्मीदवारों के पास टाइपिंग ज्ञान/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ बीटेक आदि पास होना चाहिए. इसके साथ ही अभ्यर्थी की कम से कम उम्र 18 साल से कम होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. वहीं, अप्लाई करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट नियम के अनुसार प्रदान की जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि हरियाणा राज्य के सामान्य श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं, एससी/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 150 रुपये और महिला उम्मीदवारों को 75 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में भाग लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें. अब आपको एक नए पेज पर एक लिंक दिखाई देगा जिस पर आप क्लिक करें. अब नए पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें. फिर लॉग इन करके आवेदन पूरा करें. अंत में सबमिट किए हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें, फिर निर्धारित शुल्क जमा करें.

पढ़ें :- JEE Main 2027 Syllabus Released : जेईई मेन 2027 का एनटीए ने जारी किया सिलेबस, पिछले साल के मुकाबले जानें कितनी हैं यूनिट, देखें सूची
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...