भाेपाल । मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव आज गुरुवार काे राष्ट्रीय में प्रदेश वासियों और बुनकारों व हस्तशिल्पियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आज अपने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा है कि हथकरघा हमारी सांस्कृतिक धरोहर के साथ वर्तमान समय में आत्मनिर्भर भारत का सशक्त स्तंभ भी है।
पढ़ें :- 'महिला LPG सिलेंडर नहीं उठा सकती': 38 साल पहले इंडियन ऑयल ने यह कहकर नौकरी नहीं दी, SC बोला- 12 लाख रुपये मुआवजा दो
अपनी सृजनशीलता और परिश्रम से विकसित भारत की पहचान गढ़ने वाले सभी बुनकरों, हस्तशिल्पियों एवं प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! आइए, वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ अपने बुनकरों व कारीगरों की मेहनत का सम्मान करें और उनकी कला को विश्व पटल तक पहुँचाने में सहयोग करें।
भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल 7 अगस्त को ये दिन मनाया जाता है। ये भारतीय हथकरघा उद्योग और बुनकरों के महत्व को पहचानने और उन्हें सम्मानित करने के लिए समर्पित दिन है।