Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Madurai Karthigai Deepam : मदुरई आज शाम 5 बजे जलेगा कार्तिगई दीपम, सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

Madurai Karthigai Deepam : मदुरई आज शाम 5 बजे जलेगा कार्तिगई दीपम, सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

By अनूप कुमार 
Updated Date

Madurai Karthigai Deepam :  तमिलनाडु के मदुरई में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर शनिवार शाम 5 बजे कार्तिगई दीपम जलाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर पहाड़ी पर तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच, मंदिर के प्रशासन की जिम्मेदारी संभालने के लिए हाईकोर्ट के दो सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को रिसीवर नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद होने वाली इस रस्म के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पढ़ें :- Nestle India EPFO ​​Notice :  नेस्ले इंडिया को EPFO का ₹36.36 लाख का नोटिस , मुश्किल में मैगी बनाने वाली कंपनी!

पहाड़ी पर दीपम जलाने के कार्यक्रम में सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत दी गई है। बाकी लोगों को पहाड़ी पर चढ़ने से रोक दिया गया है। CRPF ने पहाड़ी इलाके की सुरक्षा संभाल ली है। दीपम जलाने की रस्म सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पूर्व जजों की निगरानी में होगी।

आज शाम पांच बजे जलेगा कार्तिगई दीपम
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर आज शाम पांच बजे कार्तिगई दीपम जलाया जाएगा। इसके लिए पहाड़ी पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन से पहले पहाड़ी के हवाई दृश्य भी सामने आए हैं।

पूर्व जज जस्टिस एस वैद्यनाथन और जस्टिस वी पार्थिबन शनिवार सुबह चेन्नई से मदुरई पहुंचे। दोनों सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस कार्यक्रम की निगरानी के लिए नियुक्त किए गए हैं। जस्टिस एस वैद्यनाथन ने अधिकारियों और पुजारियों के साथ चर्चा के बाद बताया कि दीपम शाम 5 बजे जलाया जाएगा। उन्होंने जिला कलेक्टर निशांत कृष्ण को भी कार्यक्रम में मौजूद रहने के लिए कहा।

दीपम जलाने के लिए इस्तेमाल होने वाला पात्र पुजारियों को सौंप दिया गया है। इसे पहाड़ी पर स्थित पत्थर के स्तंभ के ऊपर लगाया जाएगा।  इसके लिए मचान भी तैयार किया गया है।

पढ़ें :- Anant Ambani in Vrindavan : वृंदावन पहुंचे अनंत अंबानी, गोवर्धन परिक्रमा में लिया हिस्सा; तस्वीरों में देखें

 

Advertisement