प्रयागराज। महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) के पहले दिन ही श्रद्धालुओं को उमड़ने का सिलसिला जोर पकड़ चुका है। पौष पूर्णिमा के दिन कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज के चारों ओर से लोग पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने दावा किया है कि कुंभ स्नान के लिए सोमवार को डेढ़ करोड़ से अधिक लोग पहुंच चुके हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)ने ट्वीट करते हुए महाकुंभ पहुंचने आह्वान किया।
पढ़ें :- सनी लियोनी ने खरीदी धांसू SUV, बोलीं- ये है मेरा बीस्ट...,इतनी है कीमत
यह अभिनंदन है आस्था का,
वंदन है विश्वास का,
जयघोष है सनातन का,
उद्घोष है महाकुम्भ का…हर-हर गंगे! pic.twitter.com/PUEeRRIHop
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 13, 2025
पढ़ें :- स्कूल बैग से किताबों की जगह निकलने लगे कट्टे और कारतूस, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
मुख्यमंत्री ने लिखा कि ‘मानवता के मंगलपर्व ‘महाकुम्भ 2025’ में ‘पौष पूर्णिमा’ के शुभ अवसर पर संगम स्नान का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी संतगणों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। प्रथम स्नान पर्व पर आज 1.50 करोड़ सनातन आस्थावानों ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया।
मानवता के मंगलपर्व 'महाकुम्भ 2025' में 'पौष पूर्णिमा' के शुभ अवसर पर संगम स्नान का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी संतगणों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन।
प्रथम स्नान पर्व पर आज 1.50 करोड़ सनातन आस्थावानों ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया।…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 13, 2025
पढ़ें :- BJP का दावा- राहुल गांधी वियतनाम यात्रा पर गए, फ्लाइट का वीडियो शेयर कर कसा तंज, कांग्रेस बोली- विदेश यात्रा पर सवाल क्यों
प्रथम स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहभागी महाकुम्भ मेला प्रशासन, प्रयागराज प्रशासन, उत्तर प्रदेश पुलिस, नगर निगम प्रयागराज, स्वच्छाग्रहियों, गंगा सेवा दूतों, कुम्भ सहायकों, धार्मिक-सामाजिक संगठनों, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों तथा मीडिया जगत के बंधुओं सहित महाकुम्भ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद! पुण्य फलें, महाकुम्भ चलें।