1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Maha Navami 2024 : महानवमी की रात्रि में करें ये उपाय, आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है

Maha Navami 2024 : महानवमी की रात्रि में करें ये उपाय, आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है

आज महानवमी है, इस दिन महागौरी की पूजा होती है। महानवमी पर महागौरी पर की आराधना शुभ माना जाता है। इस दिन कन्या पूजन के साथ व्रत का समापन किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maha Navami 2024 : आज महानवमी है, इस दिन महागौरी की पूजा होती है। महानवमी पर महागौरी पर की आराधना शुभ माना जाता है। इस दिन कन्या पूजन के साथ व्रत का समापन किया जाता है। पंडितों के अनुसार नवरात्रि की नवमी के दिन देवी मां के प्रसाद में हलवा, पूरी, नौ प्रकार के फूल, फल आदि अवश्य शामिल करें। इसके बाद मंत्रों का जाप करते हुए मां दुर्गा का ध्यान करें। फिर मां को फल, भोजन, मिठाई, पांच सूखे मेवे, नारियल आदि अर्पित करें।महानवमी के दिन मां दुर्गा के साथ ही भगवान श्रीराम और हनुमान जी का पूजन करना भी लाभकारी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि महानवमी के दिन कुछ उपाय अपनाए जाएं तो आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।

पढ़ें :- Paush Month 2025 : कल से पौष माह का आरंभ, श्राद्ध, तर्पण, दान फलदायी माने जाते हैं

नवमी तिथि की रात को 10 बजे से पहले गंगाजल से स्नान करें और फिर पूजा स्थान की थोड़ी सी जगह को गाय के गोबर से लीपें। अब इस जगह पर गाय के घी से दो मुखी दीपक जलाएं। दीपक के आगे एक कपूर, पान के पत्ते पर 5 लौंग, कपूर, 5 इलायची के साथ कुछ मीठा रखें और दुर्गा मां को धूनी दें। इसके बाद मां दुर्गा के बाज मंत्र का एक हजार  बार जाप करें। इससे धन संबंधी परेशानी से निजात मिल सकेगा।

यदि जीवन में धन संबंधी परेशानियां चल रही है तो महानवमी के दिन पान के पत्ते पर केसर, चंदन के इत्र और गाय के घी को मिलाकर स्वास्तिक बना लें। अब इस पर एक सुपारी रख कर कलावा बांध लें। इससे आपकी समस्या दूर हो सकेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...