1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahakumbh 2025 : संगम तट पर बाबा रामदेव के साथ सीएम योगी ने किया योगाभ्यास

Mahakumbh 2025 : संगम तट पर बाबा रामदेव के साथ सीएम योगी ने किया योगाभ्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और योग गुरु बाबा रामदेव सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) पहुंचे हैं। उन्‍होंने त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया। इस दौरान सीएम योगी और बाबा रामदेव का अलग ही रूप नजर आया। संगम तट पर बाबा रामदेव और सीएम योगी ने मिलकर योग मुद्रा का प्रदर्शन किया।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और योग गुरु बाबा रामदेव सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) पहुंचे हैं। उन्‍होंने त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया। इस दौरान सीएम योगी और बाबा रामदेव का अलग ही रूप नजर आया। संगम तट पर बाबा रामदेव और सीएम योगी ने मिलकर योग मुद्रा का प्रदर्शन किया। सीएम योगी और बाबा रामदेव की जुगलबंदी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

पढ़ें :- गोल्डन टेंपल में अरदास करने पहुंची सारा अली खान फफक-फफक कर रोने लगी; आयुष्मान खुराना भी रह गए हैरान

महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने डुबकी लगाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संगम तट पर योगाभ्यास किया। योगाभ्यास की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है। योग गुरु बाबा रामदेव ने संगम में डुबकी लगाने के बाद सीएम योगी से मुलाकात की और उनके साथ योग किया। बाबा रामदेव सीएम योगी को योग के कई आसन सिखाते नजर आ रहे हैं।

महाकुंभ में सोमवार को योग गुरु बाबा रामदेव और यूपी के मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ योगाभ्यास करते दिखाई पड़े। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गईं। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह के साथ संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने योगाभ्यास किया। बाबा रामदेव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ध्रुवासन सिखाते हुए दिखाई पड़े। इस दौरान तमाम साधु संत भी मौजूद थे। इस पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

पढ़ें :- UP Election 2027 : मौलाना सैफ अब्बास का अखिलेश और ओवैसी पर तीखा वार, बोले-34 साल से मुसलमानों को ठग रही है सपा

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और योग गुरु रामदेव ने साथ में योगासन कर चुके हैं। दोनों ने एक पैर पर खड़े होकर योग किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने रामदेव को एक कलश भी भेंट किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...