1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahakumbh 2025 : साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा मां के साथ संगम में लगाई डुबकी,भगवा धोती और गले में रुद्राक्ष माला पहने नजर आए

Mahakumbh 2025 : साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा मां के साथ संगम में लगाई डुबकी,भगवा धोती और गले में रुद्राक्ष माला पहने नजर आए

प्रयागराज महाकुंभ में लगातार फिल्मी सितारे भी पहुंच रहे हैं। रविवार को साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी त्रिवेणी संगम के पास देखा गया। विजय अपने साथ अपनी मां को महाकुंभ लेकर गए। जहां पर एक्टर की मांग के साथ डुबकी लगाने की तस्वीरें सामने आई हैं।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में लगातार फिल्मी सितारे भी पहुंच रहे हैं। रविवार को साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी त्रिवेणी संगम के पास देखा गया। विजय अपने साथ अपनी मां को महाकुंभ लेकर गए। जहां पर एक्टर की मांग के साथ डुबकी लगाने की तस्वीरें सामने आई हैं।

पढ़ें :- सुभाष घई बनाएंगे 1999 की हिट फिल्म का सीक्वल? पोस्टर शेयर कर फैंस से पूछा- 'क्या नए डायरेक्टर के साथ बनाऊं?'

विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपनी अपकमिंग फिल्म VD12 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। 12 फरवरी को इस फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। टीजर रिलीज से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने वो महाकुंभ में शामिल हुए। इस दौरान विजय भगवा धोती और गले में रुद्राक्ष माला पहने नजर आए।

विजय देवरकोंडा ने डुबकी के बाद वो प्रार्थना करते दिखे। सामने आई तस्वीर में वो भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। एक दूसरी तस्वीर में विजय मास्क से अपने चेहरा ढके और गॉगल्स लगाए हुए नजर आ रहे हैं।

स्पाई-थ्रिलर फिल्म ला रहे हैं विजय देवरकोंडा

बहरहाल, अगर बात उनकी प्रोफेशनल लाइफ की करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म VD12 को गौतम तिन्नानुरी डायरेक्ट कर रहे हैं। ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होने वाली है। माना जा रहा है कि ये पिक्चर इसी साल रिलीज हो सकती है। VD12 इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल है। अभी फिल्म के नाम का ऐलान नहीं हुआ है।

पढ़ें :- Peddi Box Office Storm : ‘पेद्दी’ दुनियाभर में कर रही शानदार कमाई, 3 दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

विजय आखिरी बार पिछले साल प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका कैमियो था। फुल फ्लेज्ड रोल में आखिरी बार वो द फैमिली स्टार नाम की फिल्म में नजर आए हैं। अब देखना होगा कि VD12 कब तक रिलीज होती है और इस फिल्म के जरिए वो बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...