1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Maharajganj:पहले दिन 6 दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र

Maharajganj:पहले दिन 6 दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र

प्रथम दिन छह दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र,भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने चार-चार व बसपा प्रत्याशी ने खरीदा दो सेट पर्चा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: लोकसभा चुनाव मे नामांकन को लेकर चुस्त दुरुस्त पुलिस व्यवस्था के बीच जनपद में नामांकन के प्रथम दिवस दिन कुल 06 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने हेतु अभिलेख प्राप्त किया गया।

पढ़ें :- लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में ढाई लाख वसूली कांड में सीएम योगी का बड़ा एक्शन, SHO समेत पूरे स्टाफ को किया लाइन हाजिर

भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी द्वारा कुल 04 सेट, कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी द्वारा 04 सेट, बसपा प्रत्याशी मो. मौसमें आलम द्वारा 02 सेट में नाम निर्देशन पत्र अपने प्रतिनिधियों के माध्यम प्राप्त किया गया।

इसके अतिरिक्त अभय समाज पार्टी के बृजेश द्वारा भी नाम निर्देशन पत्र का 04 सेट प्राप्त किया गया गया। निर्दल प्रत्याशी के रूप छेदी मजदूर और दीनानाथ ने भी 01 सेट नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया।

जिलाधिकारी के साथ एआरओ सदर रमेश कुमार, एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्या, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह मौजूद रहे। जबकि इनकी सहायता के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, नायब तहसीलदार सदर विवेक श्रीवास्तव, जे.पी. दूबे,राजी अख्तर, विनीत कुमार, कार्तिकेय, रामाज्ञा प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : शामली जिले के 230 गांवों में टंकी निर्माण के लिए 254 करोड़ लेकर दो कंपनियां लापता, डीएम ने तलब किया ब्योरा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...