1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Maharajganj-चौक बाजार में आग का कहर,महिला बुरी तरह झुलसी

Maharajganj-चौक बाजार में आग का कहर,महिला बुरी तरह झुलसी

Maharajganj-चौक बाजार में आग का कहर, महिला बुरी तरह झुलसी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नगर पंचायत चौक के लोहिया नगर में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। वहीं एक गाय और बछड़ा गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही नगर पंचायत की टीम टैंकर और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

लोहिया नगर निवासी सुदर्शन वर्मा की 55 वर्षीय पत्नी एकमा देवी घर के पास मवेशियों को चारा दे रही थीं। इसी बीच अचानक आग भड़क गई। आग इतनी तेज थी कि एकमा देवी, गाय और बछड़ा आग की लपटों में घिर गए।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। नगर पंचायत की टीम ने तत्काल टैंकर से पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक एकमा देवी बुरी तरह झुलस चुकी थीं। स्थानीय लोगों की मदद से एकमा देवी को पहले महराजगंज जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

वहीं गाय और बछड़े की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...