1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज:बिना पार्किंग के खुल रहे माल,नकेल कसने के मूड में प्रशासन

महराजगंज:बिना पार्किंग के खुल रहे माल,नकेल कसने के मूड में प्रशासन

बिना पार्किंग के खुल रहे माल, नकेल कसने के मूड में प्रशासन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा कस्बे में माल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संख्या बढ़ती जा रही है। जबकि पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे नगर में जाम की समस्या भी पिछले दिनों के मुकाबले बढ़ती जा रही है। इस पर शिकंजा कसते हुए तहसील प्रशासन ने कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व माल को धारा 10 के तहत नोटिस भिजवा कर बनाए गए भवन के दस्तावेज व अपने पक्ष रखने की एक समय सीमा तय कर दी है। जवाब नहीं देने पर भारी जुर्माना के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

कस्बे में इन दिनों आधा दर्जन मॉल खुल चुके हैं। कइयों की तैयारी भी चल रही है। जबकि माल या व्यावसायिक प्रतिष्ठान के पास पार्किंग की सुविधा मौजूद नहीं है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर इतने बड़े-बड़े भवन बनकर मॉल शुरू हो गए और विनियमित विभाग ने आंख क्यों मूंदे रखा? कस्बे में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए एसडीएम नवीन प्रसाद ने ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे, जिन लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर भवन के निर्माण कराए हैं। कस्बे में संचालित मॉल व बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर तहसील प्रशासन सख्त कदम उठाने की तैयारी में जुट गया है। ऐसे ही आधा दर्जन से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को धारा 10 के तहत विनियमित विभाग से नोटिस भिजवाकर 10 दिनों के भीतर दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखने के लिए निर्देशित किया है।

नवीन प्रसाद,एसडीएम-नौतनवा ने बताया की कुछ मॉल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को चिह्नित कर नोटिस भेजा गया है। 10 दिनों के भीतर वह अपना पक्ष यदि नहीं रख पाते हैं तो जुर्माने के साथ विधिक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...