1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Maharajganj News:नकली मोटर पार्ट्स बिकने की शिकायत पर मारा छापा

Maharajganj News:नकली मोटर पार्ट्स बिकने की शिकायत पर मारा छापा

नकली पार्ट्स बिकने की शिकायत पर मारा छापा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महरागजंज:: सोनौली कस्बे के कुंसेरवा में नकली मोटर पार्ट्स बेचने की शिकायत पर मंगलवार को अशोक ली लैंड कंपनी के विशेषज्ञों की टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ छापा डाला। टीम मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

जानकारी के अनुसार, कुंसेरवा में एक मोटर पार्ट्स की दुकान पर अशोक ली लैंड कंपनी के मोटर पार्ट्स डुप्लीकेसी और एमआरपी से अधिक टैग होने की शिकायत मिली थी। कंपनी की ओर से जांच अधिकारी पुलिस टीम के साथ दुकान पहुंचे। यहां मिले सामानों की जांच की गई। जांच के बाद रेट का मिलान किया गया। निर्धारित रेट से ज्यादा का स्लीप लगा हुआ मिला। कापी राइट एक्ट तहत कार्रवाई की गई।

बरामद हुए सामानों का आकलन टीम की ओर से किया गया। सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह के अनुसार, मामले में नियम के अनुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। कंपनी की ओर से आए जांच अधिकारियों की ओर से तहरीर दी गई है। उधर, एक दिन पहले नौतनवा कस्बे में वासिंग पाउडर नकली बिक्री होने की सूचना पर छापा डाला गया था। जांच टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा था। प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। वैसे भी नौतनवा तहसील क्षेत्र में डूप्यलीकेट सामान बिक्री होने की शिकायत बढ़ गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...