1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Maharajganj:अब मतदान समाप्त होने के बाद मिलेगी शराब

Maharajganj:अब मतदान समाप्त होने के बाद मिलेगी शराब

अब मतदान समाप्त होने के बाद मिलेगी शराब

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अनुनय झा के निर्देश पर आबकारी विभाग ने गुरूवार की शाम छह बजे जिले की सभी शराब की दुकान को बंद करा दिया।

पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा

अब शराब की यह दुकानें एक जून को मतदान समाप्ति के बाद ही खुलेंगी। इससे शराब की दुकानों की भीड़ भी देखी गई। सबसे ज्यादा लोग ठंडी बीयर की दुकान पर नजर आए। कुछ स्थानों पर शराब का स्टाक करने की भी सूचना मिलती रही।

आबकारी निरीक्षक अमित दूबे ने बताया कि जिले में 170 देसी शराब, 62 अंग्रेजी शराब और 70 बीयर की दुकानें हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर मतदान के 48 घंटे पहले गुरूवार की शाम छह बजे से इन सभी शराब की दुकानों को बंद करा दिया गया है। अब यह दुकानें मतदान समाप्ति के बाद खुलेंगी।

मतगणना के दिन भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बंदी के आदेश के बाद भी कहीं शराब बिक्री करते समय कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...