HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. MAHARAJGANJ:ठंड से कांपी तराई,नहीं हुए सूर्य के दर्शन

MAHARAJGANJ:ठंड से कांपी तराई,नहीं हुए सूर्य के दर्शन

ठंड से कांपी तराई,नहीं हुए सूर्य के दर्शन

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज ब्यूरो महराजगंज :: जनवरी महीने में मौसम का कहर अभी बना हुआ है। गलन के कारण सामान्य दिनचर्या प्रभावित हो गई। न्यूनतम पारा लुढ़क कर 10 डिग्री तक आ गया है। सड़कों पर कोहरे ने वाहनों की रफ्तार रोक दी। ठंड ने हर किसी को बेचैन कर दिया। बड़ी मशक्क्त के साथ लोगों ने अलाव से ठंड भगाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इससे भी कोई राहत नहीं मिल पा रही है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। कुछ इसी तरह का हाल गुरुवार का दिन रहा। गुरुवार को पूरा दिन मौसम साफ नहीं हुआ। महराजगंज शहर में ठंड से लोग जगह-जगह दुबके हुए दिखाई दिए। वहीं सूर्य के दिखाई नहीं देने से ग्रामीण क्षेत्र के तमाम लोगों का पूरा दिन अलाव के पास बीत गया।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

सर्दी से बचने के लिए मरीज, तीमारदार सभी परेशान

जनवरी महीने में भीषण ठंड में सर्दी से बचने के लिए जिला अस्पताल के मरीज, तीमारदार सभी परेशान हैं। भीषण ठंड से बचने के लिए मरीज, तीमारदार सभी लोग जगह-जगह दुबके हुए हैं। सर्दी से बचने के लिए मरीजों व तीमारदारों को घर से कंबल मंगाकर काम चलाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के बाहर अलाव भी जल रहे हैं। जिला अस्पताल के एक तीमारदार रमेश चंद्र ने बताया कि ठंड में मरीजों के तीमारदार बड़ी सांसत में हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...