1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Maharajganj-केन्द्रीय मंत्री ने एक राष्ट्र,एक चुनाव पर अधिवक्ताओं संग किया संवाद 

Maharajganj-केन्द्रीय मंत्री ने एक राष्ट्र,एक चुनाव पर अधिवक्ताओं संग किया संवाद 

केन्द्रीय मंत्री ने एक राष्ट्र, एक चुनाव पर अधिवक्ताओं संग किया संवाद 

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोमवार को भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जिला बार एसोसिएशन, दीवानी न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर संवाद किया।

पढ़ें :- एक देश, एक चुनाव सत्ता को केंद्रीकृत करने और लोकतंत्र को कमजोर करने का एक प्रयास...विपक्षी दलों ने ​विरोध में उठाई आवाज

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का विचार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराने का प्रस्ताव रखता है। इसके तहत मतदाता एक ही दिन अपने निर्वाचन क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकारों के लिए मतदान कर सकेंगे, हालांकि पूरे देश में मतदान कई चरणों में हो सकता है।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य चुनावी प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों को कम करना, चुनावी खर्च को घटाना और बार-बार चुनावों के कारण शासन और प्रशासन में उत्पन्न होने वाले व्यवधानों को समाप्त करना है। पंकज चौधरी ने बताया कि भारत में एक साथ चुनाव कराने के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट वर्ष 2024 में जारी की गई थी। इस रिपोर्ट की सिफारिशों को 18 सितंबर 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई, जो चुनाव सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रणाली से न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी बल्कि नीति निर्माण और क्रियान्वयन में निरंतरता भी आएगी। लगातार चुनावी आचार संहिता लागू होने के कारण नीतिगत निर्णयों में आने वाली बाधाओं को समाप्त किया जा सकेगा, जिससे देश के विकास कार्यों में गति आएगी।

पंकज चौधरी ने जोर देकर कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में शासन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सशक्त बनाने के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में सामने आई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए व्यापक विचार-विमर्श और सभी पक्षों की आम सहमति आवश्यक है।

पढ़ें :- One Nation, One Election: सीएम योगी बोले-यह निर्णय विकास और समृद्ध लोकतंत्र की सुनिश्चितता में 'मील का पत्थर' सिद्ध होगा

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी, अनूप सिंह, इन्द्रासन सिंह, हमीदुल्लाह खान, सुरेंद्र पांडेय, व्रजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, देवेंद्र पाण्डेय, रमेश मिश्रा, प्रमोद श्रीवास्तव, हरेंद्र मिश्रा, रमाकांति त्रिपाठी, मानवेंद्र शुक्ला, उपेंद्र द्विवेदी, रविशंकर त्रिपाठी, धनंजय पटेल, दिनेश गुप्ता, बशिष्ठ मिश्रा, प्रमोद त्रिपाठी, सचिन चौधरी, बलराम दूबे, उमेश चंद्र तिवारी, अजय बर्मा और धर्मेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...