1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Maharashtra Cabinet: महायुति के तीनों दलों से ये नेता बन सकते हैं मंत्री; देखें 43 संभावित मंत्रियों की लिस्ट

Maharashtra Cabinet: महायुति के तीनों दलों से ये नेता बन सकते हैं मंत्री; देखें 43 संभावित मंत्रियों की लिस्ट

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत के बाद आज 5 दिसंबर को राज्य को नया सीएम मिलने जा रहा है। भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मुंबई के आजाद मैदान में शाम साढ़े पांच बजे किया जाएगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत के बाद आज 5 दिसंबर को राज्य को नया सीएम मिलने जा रहा है। भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मुंबई के आजाद मैदान में शाम साढ़े पांच बजे किया जाएगा।

पढ़ें :- कंगना रनौत का ऋतिक रोशन पर नया वार, बोलीं- आग में घी डालना बंद करें और मुझे ट्रोल करने वालों को रोकें

जानकारी के अनुसार, मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के तमाम नेता मौजूद रहेंगे। हालांकि, महाराष्ट्र कैबिनेट को लेकर तस्वीर अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हो पायी है। यहां सीएम समेत कैबिनेट की क्षमता 43 है। सूत्रों की मानें तो महायुति के नेताओं के बीच बुधवार शाम तक पावर शेयरिंग फॉर्मूले पर बातचीत चली और कई राउंड की बैठक के बाद भाजपा, शिवसेना व एनसीपी में कैबिनेट को लेकर लगभग सहमति बन गई है। सिर्फ विभागों के बंटवारे और मंत्रियों के नामों का ऐलान होना बाकी है।

महाराष्ट्र के संभावित 43 मंत्रियों की लिस्ट

भाजपा: देवेंद्र फडणवीस (सीएम),राधाकृष्ण विखे-पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, सुरेश खाडे, रवींद्र चव्हाण, अतुल सावे, मंगल प्रभात लोढ़ा, राहुल नार्वेकर, जयकुमार रावल, चंद्रशेखर बावनकुले, बबनराव लोणीकर, पंकजा मुंडे, देवयानी फरांदे, किसन कथोरे, नितेश राणे, आशीष शेलार, संभाजी निलंगेकर और राहुल कुल।

शिवसेना (शिंदे गुट): एकनाथ शिंदे (डिप्टी सीएम), गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, उदय सामंत, तानाजी सामंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, शंभूराज देसाई,  भारतशेठ गोगांव, अर्जुन खोतकर, संजय शिरसाट और योगेश कदम।

पढ़ें :- ये बिना KYC वाले लोग कहीं आपके आस-पड़ोस के किसी घर में प्रवास-वास न कर रहे हों...अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

एनसीपी (अजित पवार गुट): अजित पवार (डिप्टी सीएम), धनंजय मुंडे, दिलीप वाल्से-पाटिल, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, धर्मराव अत्राम, अदिति तटकरे, अनिल पाटिल,  राजकुमार बडोले और माणिकराव कोकाटे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...