1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra CM Oath: भाजपा ने महाराष्ट्र में सीएम के शपथग्रहण की तारीख का किया ऐलान; PM मोदी कार्यक्रम में होंगे शामिल

Maharashtra CM Oath: भाजपा ने महाराष्ट्र में सीएम के शपथग्रहण की तारीख का किया ऐलान; PM मोदी कार्यक्रम में होंगे शामिल

Maharashtra CM Oath: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद महायुति गठबंधन ने नए सीएम का नाम अभी घोषित नहीं किया है। इस मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना के बीच टकराव की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने नए सीएम के शपथग्रहण समारोह की तारीख का ऐलान कर दिया है। बावनकुले ने कहा कि नए सीएम का शपथग्रहण समारोह 5 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “राज्य में महायुती सरकार का शपथ ग्रहण समारोह…विश्वगौरव माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति में गुरुवार, 5 दिसंबर 2024, शाम 5 बजे, आज़ाद मैदान, मुंबई में संपन्न होगा।” वहीं, एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने पुष्टि की है कि भाजपा का उम्मीदवार शीर्ष पद संभालेगा और गठबंधन में अन्य दलों से डिप्टी सीएम होंगे। अजीत पवार ने यह भी कहा कि नए सीएम के लिए शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा।

हालांकि, भाजपा की ओर से ऐलान तब किया गया है, जब कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कोई हल नहीं निकला। इसके बाद शिंदे और भाजपा नेताओं के बीच तब से कोई बातचीत नहीं हुई है। वहीं, शिंदे दिल्ली से लौटने के बाद सतारा जिले में अपने पैतृक गांव चले गए हैं और वह अस्वस्थ बताए जा रहे हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस के कार्यक्रम में युवक, बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...