Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Election: महाराष्ट्र में एक ही चरण में होगा चुनाव, चुनाव आयोग ने तारीखों का किया एलान

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में एक ही चरण में होगा चुनाव, चुनाव आयोग ने तारीखों का किया एलान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Election:  हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद अब महाराष्ट्र व झारखंड में चुनावी शंखनाद हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार चुनावी तैयारियों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी हम PWD और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएंगे।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

बता दें कि, महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 145 सीटें चाहिये होंगी। वहीं, झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 42 सीटों की जरूरत होगी।

 

पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
Advertisement