1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र में महायुति की एक बार फिर सरकार, सीएम शिंदे बोले-जो काम किया जनता ने उस पर वोट दिया

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र में महायुति की एक बार फिर सरकार, सीएम शिंदे बोले-जो काम किया जनता ने उस पर वोट दिया

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। रुझानों में महायुति की महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत से वापसी हो रही है, जबकि महाविकास अघाडी को बड़ा झटका लगा है। महायुति 218 और महाविकास अघाडी 56 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में साफ हो गया कि, महायुति की महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। रुझानों में महायुति की महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत से वापसी हो रही है, जबकि महाविकास अघाडी को बड़ा झटका लगा है। महायुति 218 और महाविकास अघाडी 56 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में साफ हो गया कि, महायुति की महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है।

पढ़ें :- Video - मां को गालियां देने वाले बच्चों पर PM Modi ने दिखाया वात्सल्य भाव , कहा- मैं उनको माफ करना चाहता हूं

इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, आज मैं महाराष्ट्र के तमाम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं क्योंकि ये जीत ऐतिहासिक है मैंने कहा था कि महायुति को भारी बहुमत मिलेगा। मैं अपनी लाडली बहनों, किसानों और सभी वर्गों को मैं धन्यवाद करता हूं। महायुति ने जो काम किया है जनता ने उस पर वोट दिया है इसलिए महायुति को इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है।

रुझानों के बाद भाजपा सक्रिय हो गयी है। भाजपा के पर्यवेक्षक रविवार को मुंबई पहुंच रहे हैं। इसके बाद सोमवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है। कहा जा रहा है कि 26 नवंबर तक भाजपा सरकार बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत कर सकती है। महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और 125 सीटों पर आगे चल रही है।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि लोगों ने विकास और विश्वास के साथ भाजपा नीत महायुति को समर्थन दिया है। वहीं लव जिहाद, वोट जिहाद, लैंड जिहाद का समर्थन करने वाली कांग्रेस को ठुकरा दिया है। संजय राउत के नतीजों पर सवाल उठाने पर भाजपा नेता ने कहा कि साल 2019 में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भाजपा के साथ जो विश्वासघात किया, उसका जनता ने सबक उन्हें सिखा दिया है।

 

पढ़ें :- CWG 2026: भारत ने जूडो में जीता दूसरा स्वर्ण पदक, अस्मिता के बाद हर्ष ने रचा इतिहास

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...