1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Elections 2024: महाविकास अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे पर लगी मुहर! जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

Maharashtra Elections 2024: महाविकास अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे पर लगी मुहर! जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी में बीच सीट बंटवारे पर मुहर लग गई है। जल्द ही महाविकास अघाड़ी के नेता सीट बंटवारे का एलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सीट बंटवारे में सबसे ज्यादा सीटें कांग्रेस को मिली हैं। इसके बाद उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी को सीटें मिलीं हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी में बीच सीट बंटवारे पर मुहर लग गई है। जल्द ही महाविकास अघाड़ी के नेता सीट बंटवारे का एलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सीट बंटवारे में सबसे ज्यादा सीटें कांग्रेस को मिली हैं। इसके बाद उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी को सीटें मिलीं हैं।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

रिपोर्ट की माने तो, महाराष्ट्र में कांग्रेस करीब 100 से 105 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि उद्धव ठाकरे की पार्टी को 95 से 100 सीटों पर लड़ सकती है। वहीं, शरद पवार के खाते में 80-83 सीटें जा सकती हैं। बता दें कि, महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं।

वहीं, इन सबके बीच महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की बैठक पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, अभी हम सीट शेयरिंग की बैठक में जा रहे हैं और हमें लगता है कि आज ये अंतिम सीट शेयरिंग की बैठक होगी। कल हम सभी की टिकट जारी कर देंगे।

एक चरण में होगा चुनाव
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटें के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। राज्य में चुनाव की प्रक्रिया 25 नवंबर को पूरी हो जाएगी।

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...