1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra elections: महाराष्ट्र के लिए महाविकास आघाडी की 5 गारंटी, बेरोजगारों को हर महीने 4,000 रुपये समेत किए ये बड़े वादे

Maharashtra elections: महाराष्ट्र के लिए महाविकास आघाडी की 5 गारंटी, बेरोजगारों को हर महीने 4,000 रुपये समेत किए ये बड़े वादे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। महाविकास आघाड़ी (Mahavikas Aghadi) ने बुधवार को अपना घोषाणा पत्र जारी किया है, जिसमें पांच गारंटी दी है। इसमें महिलाओं को तीन हजार रुपये, बेरोजगार युवाओं को चार हजार समेत कई बड़े वादे किए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। महाविकास आघाड़ी (Mahavikas Aghadi) ने बुधवार को अपना घोषाणा पत्र जारी किया है, जिसमें पांच गारंटी दी है। इसमें महिलाओं को तीन हजार रुपये, बेरोजगार युवाओं को चार हजार समेत कई बड़े वादे किए हैं।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

वहीं, इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा, यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ अरबपतियों की सरकार और दूसरी तरफ गरीबों, किसानों और युवाओं की सरकार। INDIA गठबंधन ने इसलिए महाराष्ट्र की जनता को 5 गारंटी दी है और आज मुझे आपको 5 गारंटियों में से पहली गारंटी के बारे में बताने के लिए कहा गया है।

महालक्ष्मी योजना के तहत हर महिला के बैंक अकाउंट में INDIA गठबंधन की सरकार 3000 रुपये देने जा रही है। महाराष्ट्र में महिलाएं अगर कहीं बस में यात्रा करेंगी तो उन्हें टिकट खरीदने के लिए एक रुपया नहीं देना होगा क्योंकि भाजपा की सरकार ने आपको जो चोट दी है सबसे ज्यादा दर्द महाराष्ट्र की महिलाओं को लगा है।

महाराष्ट्र के लिए महाविकास आघाडी की 5 गारंटी

Mahalakshmi
. महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए
. महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा

पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी

Samantechi Hami

. जातिगत जनगणना होगी
. 50% आरक्षण की सीमा हटाएंगे

Kutumb Rakshan

. 25 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा
. मुफ्त दवा

Krushi Samruddhi

पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

. किसानों का 3 लाख रुपए तक कर्ज माफ़ होगा
. नियमित ऋण भुगतान के लिए 50,000 रुपए का प्रोत्साहन

Yuvakanna Shabd

. बेरोजगारों को हर महीने 4,000 रुपए की मदद

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...