1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: BJP में शामिल हुए मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, राज्यसभा जाने की चर्चा

Maharashtra Politics: BJP में शामिल हुए मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, राज्यसभा जाने की चर्चा

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ने के बाद आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics:  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ने के बाद आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली। बता दें कि, एक दिन पहले ही अशोक चव्हाण ने पार्टी छोड़ने का एलान किया था। इसके बाद उन्होंने आज सुबह भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका
अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राजनीतिक हालात को देखते हुए पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने आज मुंबई में कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक बुलायी है। देवेंद्र फडणवीस ने अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है। यही वजह है कि महाराष्ट्र में पार्टी नेतृत्व ने आज बैठक बुलायी है।

भाजपा भेज सकती है राज्यसभा
बीजेपी में शामिल होने के बाद अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजा जा सकता है। इसकी चर्चा उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद से ही शुरू हो गयी थी। कहा जा रहा है कि, अभी कांग्रेस के कई अन्य विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

 

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...