1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ रही सियासी सरगर्मी, सीएम शिंदे ने की डिप्टी सीएम के साथ बैठक

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ रही सियासी सरगर्मी, सीएम शिंदे ने की डिप्टी सीएम के साथ बैठक

लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। महाराष्ट्र भाजपा के कई नेता एक समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं। उधर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ बैठक की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। महाराष्ट्र भाजपा के कई नेता एक समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं। उधर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ बैठक की है। बताया जा रहा है कि ये बैठक किसी मुद्दे पर हुई है ये स्पष्ट नहीं हो सका है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को उम्मीद से कम सीटें मिलीं थीं, जिसके कारण ये बैठक हुई है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के राज्य स्तरीय नेताओं को लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर एक समीक्षा बैठक के लिए बुलाया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा राज्य स्तर के पार्टी नेताओं के साथ इस तरह की बैठक अक्सर करती रहती है। बता दें कि हाल ही में खत्म हुए लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा के खराब प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता और राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा देने की पेशकश की थी।

इन सबके बीच इसी साल महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव से पहले अब एनडीए गठबंधन अपनी रणनीति बनाने में जुट गया है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन की समीक्षा के साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है। बता दें कि, महाराष्ट्र में एनडीए में भाजपा को नौ, शिवसेना को सात और एनसीपी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी।

 

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...