महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन वाली महायुति को प्रचंड बहुमत मिला है, जबकि झारखंड में इंडिया गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है। इस चुनाव परिणाम पर कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है।
Election Result: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन वाली महायुति को प्रचंड बहुमत मिला है, जबकि झारखंड में इंडिया गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है। इस चुनाव परिणाम पर कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, झारखंड के लोगों का INDIA को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रदेश में गठबंधन की यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा की जीत है।
झारखंड के लोगों का INDIA को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
प्रदेश में गठबंधन की यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा की जीत है।
महाराष्ट्र के नतीजे…
पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 23, 2024
उन्होंने आगे लिखा, महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं और इनका हम विस्तार से विश्लेषण करेंगे। प्रदेश के सभी मतदाता भाई-बहनों को उनके समर्थन और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद।
इसके साथ ही वायनाड में मिली प्रियंका गांधी की जीत पर राहुल गांधी ने कहा, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि वायनाड में मेरे परिवार ने प्रियंका पर भरोसा किया है। मैं जानता हूं कि वह हमारे प्रिय वायनाड को प्रगति और समृद्धि के प्रतीक में बदलने के लिए साहस, करुणा और अटूट समर्पण के साथ नेतृत्व करेंगी।