Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mahashivratri 2024: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन जरुर करें इन चीजों का दान, मिलता है सुख समृद्धि और वैभव

Mahashivratri 2024: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन जरुर करें इन चीजों का दान, मिलता है सुख समृद्धि और वैभव

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

इस साल महाशिवरात्रि का पावन पत्र 8 मार्च को रात नौ बजकर सत्तावन मिनट से शुरु हो रहा है। जो अगले दिन 9 मार्च 2024 को शाम छह बजकर सत्राह मिनट तक रहेगी। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक, पूजा अर्चना करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के भक्त दूध, शहद, जल, देसी घी, दही आदि से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। शिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली तचुर्दशी तिथि पर पड़ती है जो इस बार आठ मार्च को पड़ रही है। शिवरात्रि की पूजा रात में की जाती है। ऐसे में उदयातिथि देखना अति आवश्यक नहीं है।

इस दिन घऱ में सुख समृद्धि के लिए जरुर करें ये उपाय

शिवरात्रि के दिन गाय को रोटी या फिर चारा जरुर खिलाएं। वैसे तो गाय को नियमित रोटी खिलाने के घर में सुख समृद्धि और लक्ष्मी का वास होता है।
महाशिवरात्रि के दिन दूध या फिर दूध से बनी चीजों का दान करने भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
भगवान शिव ने अपने बालों में चंद्र को धारण किया हुआ है दूध का संबंध चंद्र से होता है। महाशिवरात्रि के दिन दूध का दान जरुर करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है और हर कार्य़ में सफलता, पैसा और सुख की प्राप्ति होती है।
इसके अलावा शिवरात्रि के दिन चीनी, दूध, या इससे बनी खीर का दान जरुर करना चाहिए। ऐसा करने से हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन शनिदेव से संबंधित चीजों जैसे काले तिल को शिवलिंग पर चढ़ाने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।महाशिवरात्रि के दिन काले तिल का दान करें तो शनि दोष दूर होता है और काम में सफलता मिलती है। इसके अलावा शिवरात्रि के दिन गरीबों और जरुरतमंदों को अन्न, कपड़ों का दान करना चाहिए।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : ईको-फ्रेंडली राखियों से त्योहार को बनाएं यादगार, बहुत हैं इसके फायदे
Advertisement