1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मारपीट में घायल महेंद्र चौधरी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने कार्रवाई की उठाई मांग

मारपीट में घायल महेंद्र चौधरी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने कार्रवाई की उठाई मांग

मारपीट में घायल महेंद्र चौधरी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने कार्रवाई की उठाई मांग

पर्दाफाश न्यूज़ फरेंदा महराजगंज ::फरेंदा कोतवाली क्षेत्र के मथुरा नगर टोला नवडिहवा निवासी महेंद्र चौधरी (48) की दक्षिणी बाईपास स्थित एक चाय की दुकान पर विवाद के बाद 12 जून को मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

पढ़ें :- लखनऊ-कानपुर का सफर हुआ आसान: 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर, CM योगी बोले-यह सब आज नए उत्तर प्रदेश की है पहचान

परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद 13 जून को पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। परिजन इलाज के लिए आनंदनगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां महेंद्र ने दम तोड़ दिया।

मृतक के पिता रामसूरत चौधरी ने अब पुनः तहरीर देकर न्याय की मांग की है। शव घर पहुंचते ही गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना पाकर सीओ दीपशिखा वर्मा व एसओ प्रशांत पाठक मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने अब मामले में जांच शुरू कर दी है और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है।

पढ़ें :- आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व एआरटीओ ललित कुमार गिरफ्तार, घर से मिला था 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और 1.62 करोड़ कैश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...