Mahindra XEV 9S undergoes crash test : भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा की सबसे नई एसपूवी XEV 9S है। जिसे ‘भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम’ (BNCAP) क्रैश टेस्ट में पूरे 5 स्टार मिले हैं। XEV 9S ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) टेस्ट में 32 में से 31.15 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) टेस्ट में 49 में से 45 अंक हासिल किए हैं। ये स्कोर महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी ट्रिम्स पर लागू होते हैं।
पढ़ें :- 'Baby Defender EV': इलेक्ट्रिक अवतार आ रही है बेबी DEFENDER, जानें पावरफुल इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी
फ्रंटल ऑफसेट क्रैश टेस्ट में एसयूवी ने ड्राइवर के सिर, गर्दन, छाती, कमर, जांघों और पैरों को अच्छी सुरक्षा दी। वहीं, आगे बैठे दूसरे यात्री को भी शरीर के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी सुरक्षा मिली है.
हालांकि, उनकी छाती की सुरक्षा को पर्याप्त बताया गया। साइड इम्पैक्ट और साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में भी गाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया। इन दोनों टेस्ट में शरीर के सभी जांचे गए हिस्सों को अच्छी सुरक्षा मिली।
चाइल्ड सेफ्टी में भी मिले अच्छे नंबर
बच्चों की सेफ्टी के मामले में भी XEV 9S का प्रदर्शन शानदार रहा। इसने डायनामिक टेस्ट में 24 में से 24 और चाइल्ड सीट लगाने के टेस्ट में 12 में से 12 पॉइंट्स हासिल किए। हालांकि, व्हीकल असेसमेंट में इसे 13 में से 9 पॉइंट्स मिले। 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी के साथ किए गए फ्रंट औरSide crash test में इलेक्ट्रिक एसयूवी ने पूरे पॉइंट्स हासिल किए।
सेफ्टी फीचर्स
महिंद्रा XEV 9S में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP) जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, टॉप वेरिएंट में 7 एयरबैग के साथ ADAS फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें Automatic Emergency Braking, लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन और ऑटोमैटिक इमरजेंसी स्टीयरिंग शामिल हैं।