1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Punjab Bridge Collapsed : पटियाला-संगरूर बाईपास पर लोहे का पुल अचानक ढहा, ब्रिज पर गुजर रहे दो ट्रक हादसे की चपेट में आए

Punjab Bridge Collapsed : पटियाला-संगरूर बाईपास पर लोहे का पुल अचानक ढहा, ब्रिज पर गुजर रहे दो ट्रक हादसे की चपेट में आए

Punjab Bridge Collapsed : पटियाला-संगरूर बाईपास पर पसियाना गांव के पास भाखड़ा नहर पर बना लोहे का एक पुल गुरुवार तड़के उस समय ढह गया, जब उस पर से दो ट्रक गुजर रहे थे। इस हादसे के बाद दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त पुल पर फंस गए, और कुछ ही देर में उनमें से एक ट्रक में आग लग गई। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अमृतसर में बड़ी पुलिस कार्रवाई, 15 किलो अफीम, राइफल और 9 पिस्तौल बरामद

जानकारी के अनुसार, यह पुल पटियाला-संगरूर राजमार्ग पर भाखड़ा नहर के ऊपर स्थित है। जिसका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा 2016 में बनाया गया था। बताया जा रहा है कि पुल सुबह करीब 5:30 बजे ढह गया। उस समय रेत से लदे तीन ट्रक पुल से गुजर रहे थे। इस हादसे में दो ट्रक फंस गए और एक में आग लग गई, जबकि तीसरा ट्रक मामूली नुकसान के साथ वहां से निकलने में कामयाब रहा।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुल के ढहने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने के बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...