1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी चढ़ा STF के हत्थे, पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं कई आरोपी

यूपी सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी चढ़ा STF के हत्थे, पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं कई आरोपी

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को एसटीएफ मेरठ यूनिट की टीम ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजीव नयन मिश्रा बताया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को एसटीएफ मेरठ यूनिट की टीम ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजीव नयन मिश्रा बताया है।

पढ़ें :- जिसका अपने वचन-व्यवहार पर नियंत्रण नहीं वो प्रदेश पर क्या नियंत्रण करेगा...अखिलेश यादव का सीएम योगी पर निशाना

आरोपी मूल रूप से प्रयागराज के थाना मेजा ग्राम अमोरा का रहने वाला है, जबकि वर्तमान में भोपाल के भरतनगर जेके रोड़ पर रहता था। बताया जा रहा है कि, इससे पहले भी आरोपी ने कई पेपर लीक करवा चुका है। यूपी पुलिस और STF कई दिनों से उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। वहीं, अब आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें की यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में तकरीबन 48 लाख नौजवानों ने किस्मत अजमाई थी लेकिन पेपर लीक की वजह से एग्जाम कैंसिल करना पड़ा था। सिपाही भर्ती रद्द होने के बाद से ही पुलिस पेपर लीक के आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है और इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है।

 

पढ़ें :- UP Monsoon : यूपी में मानसून की एंट्री जल्द, 28 जून से पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश के संकेत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...