1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mainpuri Porn Video Scandal : रोज आ रहे है नए-नए Video…,130 अश्लील वीडियो वायरल करने वाले नीरज गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mainpuri Porn Video Scandal : रोज आ रहे है नए-नए Video…,130 अश्लील वीडियो वायरल करने वाले नीरज गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mainpuri Porn Video Scandal : भाजपा की कथित नेत्री सीमा गुप्ता (Seema Gupta) के विवाहित बेटे शुभम गुप्ता (Shubham Gupta) और उसकी प्रेमिका के अश्लील वीडियो वायरल (Porn Video Viral) मामले और घरेलू हिंसा में दर्ज केसों में पुलिस स्तर से कार्रवाई शुरू हो गई है।

By santosh singh 
Updated Date

Mainpuri Porn Video Scandal : भाजपा की कथित नेत्री सीमा गुप्ता (Seema Gupta) के विवाहित बेटे शुभम गुप्ता (Shubham Gupta) और उसकी प्रेमिका के अश्लील वीडियो वायरल (Porn Video Viral) मामले और घरेलू हिंसा में दर्ज केसों में पुलिस स्तर से कार्रवाई शुरू हो गई है। शहर कोतवाली पुलिस ने वीडियो वायरल (Video Viral) करने के आरोप में शुभम के साढ़ू नीरज गुप्ता (Neeraj Gupta) को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

नीरज का मोबाइल भी जब्त करते हुए जांच के लिए साइबर सेल या फिर आगरा एफएसएल (Agra FSL) भेजा जाएगा, ताकि पता किया जा सके कि उसने कितने वीडियो वायरल किए, उसे वीडियो कहां से प्राप्त हुए थे। इधर, महिला थाना पुलिस (Women Thana Police) ने घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना के मुकदमे में वादी शीतल गुप्ता को बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। आरोपी शुभम व उसके परिजन को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में लग गई है।

बिना पुलिस की अनुमति के जिला नहीं छोड़ सकेंगे आरोपी

आरोपी बिना पुलिस की अनुमति के जिला भी नहीं छोड़ सकेंगे। इसके अलावा पुलिस जांच में सहयोग करेंगे और जब भी पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी थाने पर हाजिर होना पड़ेगा।

मोहल्ला दरीबा, शहर कोतवाली निवासी सीमा गुप्ता (Seema Gupta) के बेटे शुभम की पत्नी शीतल ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है। महिला थाने की इंस्पेक्टर हेमलता सिंह का कहना है कि वादी शीतल को बयानों दर्ज कराने के लिए कहा गया है। वादी पक्ष के बयान की प्रकिया होने के साथ ही आरोपी पक्ष के नोटिस भी जारी करने की दिशा में पुलिस काम कर रही है। शीतल गुप्ता द्वारा दर्ज कराए घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न के इस केस में सास सीमा गुप्ता (Seema Gupta), पति शुभम गुप्ता, ससुर भगवत शरण गुप्ता, ननद कोमल गुप्ता उर्फ लवली नामजद है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

जीजा नीरज गुप्ता और बहन खुशबू के खिलाफ केस दर्ज

वहीं, वायरल वीडियो प्रकरण में शुभम गुप्ता की प्रेमिका ने शहर कोतवाली में शुभम की पत्नी शीतल गुप्ता, उसके जीजा नीरज गुप्ता और बहन खुशबू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शहर कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि वादी महिला को बयानों के लिए बुलाया गया है। आरोपी पक्ष में से नीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में विवेचना प्रचलित है।

नहीं थम रहे वीडियो, हर रोज नये-नये आ रहे सामने

इस मामले में वायरल वीडियो में दिख रही महिला ने बेशक केस दर्ज करा दिया है। मगर, अभी तक वीडियो थम नहीं रहे हैं। लगातार नये-नये वीडियो सामने आ रहे हैं। शुक्रवार रात को भी फिर से चार नये वीडियो और सामने आए।

सीमा गुप्ता ने भी रखा अपना पक्ष

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

सीमा गुप्ता (Seema Gupta) ने अपना पक्ष रखा है। सीमा गुप्ता (Seema Gupta) का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे की शादी शीतला गुप्ता से खुद 30 लाख रुपये खर्च कर कराई थी। शीतल के जीजा नीरज और बहन खुशबू ही इस रिश्ते को लेकर आए थे। सीमा ने यह भी स्वीकार है कि बेटे शुभम के शादी से पूर्व एक महिला से संबंध थे। उससे वह शादी भी करना चाहता था। इस बात की जानकारी शीतल गुप्ता सहित नीरज, खुशबू को भी थी। शीतल ने शादी के बाद लालच के चलते वीडियो वायरल करने का कृत्य किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...