बटाला/गुरुदासपुर। पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने शनिवार को बटाला में एक प्रमुख तस्करी मॉडयूल (Smuggling Module) नार्को टेरर नेटवर्क (Narco-Terror Network) का भंडाफोड़ करते हुए एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था जिसमें दो मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई पंजाब में चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ (Operation Prahar) और ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ का अंश है।
पढ़ें :- अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी...सीएम योगी के चुनौती पर अखिलेश यादव का पलटवार
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार से नशे और हथियारों की एक नई गिरोह भारत में भेजी गई है। इसके तुरंत बाद बटाला पुलिस (Batala Police) ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया। इस दौरान हेरोइन की बड़ी खेप और अवैध हथियार भी बरामद किया गया हैं।
शुरूआती जांच में यह पता चला है कि गिरफ्तार हुए दोनों तस्कर पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे। यह मॉड्यूल एन्क्रिप्टेड ऐप्स (Module Encrypted Apps) का उपयोग करके ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थों और हथियारों की सप्लाई कर रहा था।
रिपोर्ट: सुशील कुमार साह