Major air accident averted in Ahmedabad : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एक बड़ा विमान हादसा टल गया। यहां रनवे पर पार्किंग बे की ओर जाते समय एअर इंडिया का एक विमान गलत ले लिया टर्न और उसी टैक्सीवे पर इंडिगो के विमान के सामने आ गया। हालांकि, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की त्वरित कार्रवाई से दोनों विमानों को समय रहते रोक लिया गया। इंडिगो ने कहा कि दोनों विमान एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी पर रुक गए।
पढ़ें :- इंडिगो फ्लाइट में बम की झूठी खबर से हड़कंप, 5 घंटे की देरी से हुई रवाना
जानकारी के अनुसार, मुंबई जाने वाली इंडिगो की विमान उड़ान भरने की तैयारी में था। तभी मुंबई से अहमदाबाद पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट ने पार्किंग बे की ओर जाते वक्त गलती से गलत टर्न लेकर उस टैक्सीवे पर पहुंच गई, जहां इंडिगो का विमान पहले से मौजूद था। सूत्रों की मानें तो एक ही टैक्सीवे पर दोनों विमानों के बीच लगभग 200 मीटर की दूरी रह गई थी। एटीसी ने तुरंत सुझबुझ दिखाते हुए दोनों विमानों के पायलट से संपर्क कर विमानों को रोक दिया। बाद में एयर इंडिया के विमान को टॉ करके सही पार्किंग बे तक ले जाया गया। फिलहाल, दोनों विमान में सवार क्रू या यात्रियों के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।