Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, उत्पल राय, अवधेश चौहान समेत कई नेता सपा में हुए शामिल

UP चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, उत्पल राय, अवधेश चौहान समेत कई नेता सपा में हुए शामिल

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी का कुनबा मजबूत होता जा रहा है। समाजवादी पार्टी में कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने का दौर चालू है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा को बड़ा झटका लगा। समाजवादी पार्टी में अनिल कसाना, उत्पल राय, पूर्व मंत्री अवधेश चौहान, विनय प्रताप, वीरेंद्र अदनान, अशरफ खान और महेश कुमार बबलू समेत अन्य नेता शामिल हुए। इन नेताओं को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज के समय भाजपा सबसे बड़ा संकट है और उसको सत्ता से हटाने पर ही संकट दूर होगा।

पढ़ें :- अखिलेश यादव की Meta को दो टूक, बोले- भारत में बिजनेस करो, राजनीति नहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच बयान चर्चा में

सपा अध्यक्ष ने कहा कि, भाजपा के लोगों को लग रहा है कि, कमल मुरझा गया है, इसलिए अब वे राधे राधे कहने लगे हैं। अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को भरोसा दिलाते हैं कि भाजपा उनके साथ अन्याय नहीं कर सकती, पार्टी उनका पूरा साथ देगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि, भाजपा सरकार में अधिकारी सत्ता के दबाव में काम कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों से कई अधिकारी एक ही कुर्सी पर बैठे हैं, उन्हें हटाने के लिए सभी विधायकों के हस्ताक्षर से ज्ञापन दिया जाएगा।

पढ़ें :- "दलित समाज से मांगें माफी..." आकाश आनंद ने अयोध्या से अखिलेश को घेरा, बोले- चुनाव में मिलेगा जवाब

उन्होंने भाजपा की ओर से 1.27 करोड़ हिंदुओं के वोट कटने संबंधी बयान पर भी सवाल उठाए। कहा कि, चुनाव आयोग के दबाव के बाद अब इस तरह के बयान नहीं आ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा को यह जानकारी कहां से मिली थी। इस दौरान उन्होंने ‘लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा’ का नारा दिया और इससे जुड़ा एक नया वीडियो भी दिखाया।

 

Advertisement