Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Panchgrahi Yog 2026 : मकर संक्रांति पर्व बनेगा दुर्लभ और प्रभावशाली पंचग्रही योग, इन राशियों को होगा अचानक धनलाभ, चमक सकता है भाग्य

Panchgrahi Yog 2026 : मकर संक्रांति पर्व बनेगा दुर्लभ और प्रभावशाली पंचग्रही योग, इन राशियों को होगा अचानक धनलाभ, चमक सकता है भाग्य

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) में ग्रहों का विशेष संयोग बेहद प्रभावशाली माना जाता है। वर्ष 2026 की मकर संक्रांति (Makar Sankranti) केवल पर्व तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके बाद बनने वाला एक दुर्लभ पंचग्रही योग (Rare Panchgrahi Yoga) कई राशियों के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है। 14 जनवरी 2026 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इसके कुछ ही दिनों बाद, 19 जनवरी को सूर्य के साथ मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा भी मकर राशि में एकत्र होकर पंचग्रही योग (Panchgrahi Yoga) का निर्माण करेंगे। यह संयोग शक्ति, धन, बुद्धि, भावनाओं और सौभाग्य का अद्भुत संगम माना जा रहा है, जो विशेष रूप से तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ फल देने वाला है।

पढ़ें :- Shukra Margi 2026 : वैभव के दाता शुक्र 14 नवंबर को करने जा रहे हैं गोचर,मेष समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बरसेगा पैसा

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए पंचग्रही योग (Panchgrahi Yoga)  लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं साथ ही सामाजिक सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। साथ ही इस दौरान प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो आगे चलकर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं इस समय आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको पार्टनरशिप के लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

पंचग्रही योग (Panchgrahi Yoga)  तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं । साथ ही इस दौरान आपको नौकरी, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा तीनों ही क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। साथ ही इस योग की दृष्टि आपकी राशि से कर्म भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है।

पढ़ें :- Makar Sankranti 2026 :  मकर संक्रांति पर बन रहे 2 दुर्लभ योग , जानें स्नान और दान का शुभ मुहूर्त

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए पंचग्रही योग (Panchgrahi Yoga)  का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं  अचानक आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे और अपार धन प्राप्ति संभव है। साथ ही कामकाज में तेजी आएगी और किसी रुके हुए प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही  यात्रा या नए संपर्कों से लाभ के अवसर मिल सकते हैं। वहीं मानसिक रूप से स्थिर रहना और योजनाबद्ध कदम उठाना फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio Zodiac)

वृश्चिक वृश्चिक राशि वालों के लिए मकर संक्रांति से आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। अचानक धन लाभ या रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। पारिवारिक तनाव कम होगा। मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। इस समय निवेश या कर्ज से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है।

सिंह (Lion Zodiac)

यह मकर संक्रांति सिंह राशि वालों का भाग्य मजबूत होगा। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और विदेश यात्रा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। धन के मामले में सोच-समझकर लिया गया फैसला लाभ देगा।

Advertisement