कई लोग घर में पनीर की सब्जी बनाते है तो उसमें जरा भी मजा नहीं आता। कहीं न कहीं कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है। अगर बात को ढाबा स्टाइल पनीर बनाने की तो औऱ भी मुश्किल सा लगता है। अगर आपको भी ढाबे का खाना खूब अच्छा लगता है और उसी स्टाइल में घर में बनाना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए ढाबा स्टाइल पनीर मसाला की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते हैं ढाबा स्टाइल पनीर मसाला बनाने का तरीका।
पढ़ें :- पूर्व बंगाल सीएम ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान
ढाबा स्टाइल पनीर मसाला बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री
चार से पांच मीडियम टमाटर
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच नमक
तीन चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक चम्मच जीरा पाउडर
दो चम्मच बेसन
आधा छोटा चम्मच शक्कर
तेल और घी
कसूरी मेथी
पानी
ढाबा स्टाइल पनीर मसाला बनाने का तरीका
ढाबा स्टाइल पनीर मसाला बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें तेल के साथ घी डालकर गर्म करें। फिर साबूत मसाले, जीरा और तेजपत्ता डालें। फिर कुछ देर बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। फिर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। अच्छे से भुन जाने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ टमाटर डालें और 5 मिनट के लिए इसे अच्छी तरह से कुछ देर के लिए पकनें दें।
पढ़ें :- स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर के डॉ. जितेंद्र कुमार को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति के साथ अलीगढ़ हुआ तबादला, ओपीडी पर पड़ सकता है असर
कुछ देर पकने के, बाद में अब हल्दी पाउडर, नमक, मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालें। अच्छे से मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक कि ग्रेवी में से तेल अलग न हो जाए। जब तेल अलग होने लगे तो इसमें बेसन डालकर दोबारा मिला लें।
कुछ देर बाद एक कप पानी डालकर ग्रेवी को मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं। पकने के बाद इसमें नमक, चीनी डालकर अच्छी मिला दें। अब गरम मसाला डालें और अच्छे से मिलाएं और लगभग 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। आंच बंद होने के बाद थोड़ी सी कसूरी मेथी कूट कर सब्जी में डाल दें। फ्रेश धनिया और क्रीम से इसे गार्निश करें।