How to make garlic powder: अधिकतर रेसिपीज में लहसुन और प्याज के बिना स्वाद अधूरा सा लगता है। लहसुन सब्जी के स्वाद बढ़ाने के अलावा सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। कई महिलाएं काम को आसान करने के लिए लहसुन का पेस्ट बनाकर स्टोर कर लेती है लेकिन यह खराब रहने का डर होता है।
पढ़ें :- 'मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? जवाब मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ' पीएम मोदी के जॉर्जिया मेलोनी को दिए खास गिफ्ट के बाद पार्लेजी की टॉफी आई चर्चा में
आज हम आपको लहसुन का पाउडर बनाने का ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिसे आप लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते है। साथ ही जब चाहे पकवानों में इसका इस्तेमाल कर सकते है। तो चलिए जानते है लहसुन का पाउडर बनाने का तरीका।
लहसुन पाउडर बनाने के लिए सामग्री:
– ताजे लहसुन की कलियाँ – 10-12
– नमक (ऐच्छिक) – 1/4 छोटी चम्मच (स्वाद अनुसार)
लहसुन पाउडर बनाने का तरीका
पढ़ें :- Workout : अगर आप भी गर्मियों में पाना चाहते हैं टोन्ड लेग्स, तो अपने रूटीन में शामिल करें ये 7 वर्कआउट
1. लहसुन की कलियाँ छीलना:
– सबसे पहले लहसुन की कलियों को छीलकर अच्छे से धो लें। ध्यान रखें कि लहसुन की कलियाँ ताजे और अच्छी गुणवत्ता की हो।
2. लहसुन को सुखाना:
– आप लहसुन को दो तरीकों से सुखा सकते हैं:
– धूप में सुखाना: लहसुन की कलियों को काटकर एक प्लेट में फैला दें और धूप में 2-3 दिनों तक सुखाएं, जब तक वे पूरी तरह से सूख न जाएं।
– ओवन में सुखाना: ओवन को 50-60 डिग्री सेल्सियस पर सेट करें। लहसुन की कलियों को बारीक काट लें और एक बेकिंग शीट पर फैला दें। 4-5 घंटे तक लहसुन को ओवन में सुखाएं, या जब तक वे पूरी तरह से सूख न जाएं।
3. लहसुन को पीसना:
– सूखे लहसुन को मिक्सी या ग्राइंडर में डालें और इसे पाउडर बना लें।
– यदि आपको बारीक पाउडर चाहिए तो पाउडर को छलनी से छान लें।
4. स्टोर करना:
– तैयार लहसुन पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर स्टोर करें।
लहसुन पाउडर का उपयोग:
– लहसुन पाउडर को आप किसी भी प्रकार की सब्जी, सूप, करी, सलाद ड्रेसिंग, चटनी, स्नैक्स, या पिज्जा, पास्ता आदि में आसानी से डाल सकते हैं।