Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. पर्याप्त मात्रा में पानी और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर बनाएं किडनी को हेल्दी, पढ़े हेल्थ एक्सपर्ट की क्या है सलाह

पर्याप्त मात्रा में पानी और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर बनाएं किडनी को हेल्दी, पढ़े हेल्थ एक्सपर्ट की क्या है सलाह

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

किडनी शरीर का एक बहुत जरुरी अंग होता है। हमारे शरीर में होने वाले सैंकड़ों फंक्शन किडनी से होते हैं। किडनी का काम हमारे खून में मौजूद गंदगी, अतिरिक्त पानी और शरीर के लिए हानिकारक तत्वों को छानकर अलग करना है। ये सभी हानिकारक तत्व हमारे ब्लैडर में इक्ट्ठा होते है और पेशाब के रास्ते से बाहर निकल जाते है। साथ ही किडनी शरीर में सोडियम, पोटैशियम और पीएच लेवल को भी संतुलित करती है।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार
पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

अनियमित जीवन शैली और अनाप शनाप खाने की आदत का नतीजा किडनी से संबंधित बीमारियों को न्यौता देती है। इसके चलते  किडनी से  संबंधित बीमारियों के मामलों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे  में  हेल्थ एक्सपर्ट डॉ अनुज कुमार ने किडनी को स्वस्थ्य रखने के कुछ उपाय बताएं हैं जिसे अपनी जीवनशैली में उतार कर किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है।

किडनी को स्वस्थ्य कैसे रखें-

1) पर्याप्त मात्रा में पानी पियें। सामान्य व्यक्ति को 35 ml per body weight पानी की ज़रूरत होती है। अर्थात् अगर आपका वजन 60 kg है तो क़रीब 2100 ml पानी। ये लेकिन strict amount नहीं है। आपके दिनचर्या के हिसाब से ये थोड़ा कम या ज़्यादा हो सकता है।
अगर आपको किडनी की कोई गंभीर बीमारी है तो डॉ के सलाह के अनुसार ही पानी पियें।

2) खाने में वसा युक्त चीज़ें और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बना कर रखें। नमक और चीनी की मात्रा पर भी ध्यान दें।

3) फल और हरी सब्ज़ियाँ प्रचुर मात्रा में लें।

पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट

4) नियमित व्यायाम करें। मोटापा भी किडनी को प्रभावित करता है।

5) अपने शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखें।
अनियंत्रित शुगर और ब्लड प्रेशर आपके किडनी को काफ़ी नुक़सान पहुंचाती है। नियमित अंतराल पर घर में ही इसकी जांच करते रहें।

6) शराब और तंबाकू आपके पूरे शरीर के लिये नुक़सानदायक है और आपके किडनी को भी प्रभावित करता है।

7) कई दवाइयाँ जिनमें सामान्य pain killer भी शामिल हैं वो लम्बे अंतराल तक लेने से आपके किडनी को नुक़सान पहुंचा सकती है इसीलिए दवाइयां हमेशा डॉक्टरी सलाह पर लें।

8) कई उत्पाद हर्बल और आयुर्वेदिक दवाइयों के नाम पर बेचे जातें हैं जो आपके लिवर और किडनी को नुक़सान पहुंचा सकती है। अगर ऐसी किसी भी चीज़ का उपयोग कर रहे हैं तो अपने डॉ को अवश्य इसकी जानकारी दें।

 

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र
Advertisement