मोस्टली लोग चाय के साथ कुछ खाना ज़रूर पसंद करते है । शाम को चाय के साथ नमकीन हर किसी की पसंद होती है क्योंकि पकोड़ी या और कुछ रोज रोज कोई नही पसंद करता है और ये आपके पाचन पर भी असर डाल सकता है। आज हम आपके लिए टेस्टी आलू भुजिया सेव की रेसिपी लेकर आए हैं। ये आपके चाय को खास बना देगी। आइए जानते हैं की इसे कैसे बनाए ….
पढ़ें :- Barley Benefits : जौ पोषक तत्वों से भरपूर साबुत अनाज है , इस आटे की रोटी पेट को ठंडक पहुंचाती है
सामग्री :
1 – उबले हुए आलू: 2 मीडियम साइज के
2- बेसन: 1 कप
3 – चावल का आटा: 2 बड़े चम्मच (इससे भुजिया कुरकुरी बनेगी)
पढ़ें :- Garmiyon Mein Sattu : गर्मियों में सुपरफूड सत्तू शरीर को कूल रखता है, पाचन और कब्ज में राहत मिलती है
4 – हल्दी पाउडर: ½ छोटा चम्मच
5 -लाल मिर्च पाउडर: ½ छोटा चम्मच (आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
6- गरम मसाला: ½ छोटा चम्मच
7 –अमचूर पाउडर: ½ छोटा चम्मच (या नींबू का रस 1 चम्मच, खटास के लिए)
8 –हींग: चुटकी भर
पढ़ें :- बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर रही योगी सरकार, कुपोषण व बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक उपकरणों का होगा उपयोग
9-नमक: स्वादानुसार
10 -तेल: तलने के लिए
बनाने की विधि :
step 1 उबले हुए आलू को छीलकर अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें या मैश कर लें। ध्यान रहे इसमें कोई गांठ न रहे, वरना सेव मेकर में दिक्कत होगी।
step 2 एक बड़े कटोरे में मैश किए हुए आलू लें। इसमें बेसन, चावल का आटा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, हींग और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
step 3 इस मिश्रण को पानी डाले बिना ही गूंथने की कोशिश करें, क्योंकि आलू में पहले से नमी होती है। अगर बहुत सूखा लगे तो 1-2 चम्मच पानी छिड़क सकते हैं। आटा मुलायम और चिकना होना चाहिए। इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
पढ़ें :- Summer drink : गर्मी में ज्यादा ठंडक देती हैं ये देसी चीजें , गांवों में की जाती हैं इस्तेमाल
step 4 सेव मेकर (चकली मेकर) लें और उसमें बारीक सेव बनाने वाली जाली लगाएं। मेकर को अंदर से थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें। गूंथे हुए आटे का थोड़ा हिस्सा लेकर मेकर में भर दें।
step 5 एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल मीडियम गरम होना चाहिए। बहुत तेज गरम तेल में भुजिया तुरंत जल जाएगी और अंदर से कच्ची रह सकती है।
step 6 गरम तेल में सेव मेकर को घुमाते हुए सीधे तेल में सेव (भुजिया) डालें। एक बार में उतनी ही भुजिया डालें जितनी कड़ाही में आसानी से आ जाए।
step 7 भुजिया को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। इसे पलटते रहें ताकि दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाए। जब बुलबुले कम हो जाएं और रंग सुनहरा हो जाए, तो भुजिया को तेल से बाहर निकाल लें।
step 9 तली हुई भुजिया को अब्सॉर्बेंट पेपर (टिश्यू पेपर) पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।
step 10 भुजिया अच्छे से ठंडी हो जाए, तो इसे हल्के हाथ से तोड़कर छोटे टुकड़ों में कर लें। फिर इसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें।
पढ़ें :- आप रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सुस्ती और थकान होगी छूमंतर